7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व कप 2019 : कम नहीं हो रही पाकिस्तान की समस्या, अब मोहम्मद आमिर के खेलने पर संशय

पूरी तरह फिट नहीं हैं मोहम्मद आमिर विंडीज के खिलाफ पहले मैच से रह सकते हैं बाहर पाकिस्तान को पहला मैच 31 मई को खेलना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 30 May 2019, 4:41 PM IST

Mohammad amir

विश्व कप 2019 : कम नहीं हो रही पाकिस्तान की समस्या, अब मोहम्मद आमिर के खेलने पर संशय

लंदन : पाकिस्तान क्रिकेट टीम की समस्या कम नहीं हो रही है। खराब गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान ने टीम में जुनैद खान और फहीम अशरफ की जगह टीम में वहाब रियाज और मोहम्मद को टीम में शामिल किया था। अब खबर है कि खराब फिटनेस के कारण पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर विंडीज के खिलाफ 31 मई को खेले जाने वाले विश्व कप के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं।

फिट नहीं है आमिर

मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आमिर पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उन्होंने इसकी जानकारी टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर को दे दी है। वह अपने फिटनेस पर काम करने के लिए थोड़ा और समय चाहते हैं। इस वजह से टीम प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि 27 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को विंडीज के खिलाफ 31 मई को होने वाले मैच में आराम दिया जाएगा। यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।
मोहम्मद इंग्लैंड में आने के बाद से ही फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। वायरल इंफेक्शन के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के तीन वनडे मैच में वह बाहर रहे थे।

आमिर को टीम में बाद में किया गया था शामिल

इंग्लैंड सीरीज में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें फहीम अशरफ की जगह विश्व कप की अंतिम 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि मोहम्मद आमिर का भी हाल-फिलहाल में फॉर्म बहुत अच्छा नहीं है। उन्होंने पिछले 15 वनडे मैचों में केवल पांच विकेट लिए हैं।

इन्हें भी मिला था बाद में मौका

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने बहुत खराब प्रदर्शन किया था। इस वजह से पाकिस्तान चयनकर्ता ने फहीम अशरफ और जुनैद खान की जगह वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर को शामिल किया था। इससे पहले 18 अप्रैल को पाकिस्तान की 15 सदस्यीय शुरुआती टीम में इन्हें जगह नहीं दी गई थी। इन दोनों के अलावा बल्लेबाज आबिद अली की जगह आसिफ अली को टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद आसिफ अली की दो साल की बेटी की कैंसर से मौत हो गई थी और वह टीम छोड़कर बेटी का पार्थिव शरीर लाने अमरीका चले गए थे। हालांकि बेटी का अंतिम संस्कार कर वह टीम से जुड़ चुके हैं।

विश्व कप के लिए ऐसी है पाकिस्तानी टीम

सरफराज अहमद (विकेटकीपर और कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फखर जमान, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन शाह, आफरीदी शोएब और वहाब रियाज।