2011 विश्व कप के फाइनल में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर ने यादगार पारी खेली थी। धोनी के लिए ये टूर्नामेंट शुरूआत से अच्छा नहीं रहा था। धोनी ने बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में कोई यादगार पारी नहीं खेली थी, लेकिन विश्व कप फाइनल जैसे मंच पर उन्होंने खुद को साबित किया और 91 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं गौतम गंभीर की 97 रनों की पारी भी भारत के विश्व चैंपियन बनने में यादगार रहेगी। गंभीर ने उस वक्त मोर्चा संभाला था, जब भारत को सचिन और सहवाग के रूप में दोनों झटके बहुत जल्दी लग गए थे।