
World Cup Anthem Song
नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ 1 दिन का समय बचा है। शुक्रवार को विश्व कप 2019 का पहला मैच खेला जाएगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। इस विश्व कप में भारतीय टीम को मोस्ट फेवरेट टीम माना जा रहा है। विराट कोहले के नेतृत्व और महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव से भरी टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हिंदुस्तान से हर कोई टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने की कामना कर रहा है। इस बीच टीम इंडिया के लिए एक सॉन्ग रिलीज किया गया है। ये गाना फेमस पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने गाया है।
'वर्ल्ड कप हमारा है' टाइटल के इस गाने को यूट्यूब पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यूट्यूब पर अभी तक 1 लाख से ज्यादा लोग इस गाने को देख चुके हैं। दलेर मेहंदी ने इस गाने को सोशल मीडिया पर भी रिलीज किया है। ये गाना 27 मई को रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले वर्ल्ड कप को लेकर एक इंटरनेशनल सॉन्ग भी रिलीज हुआ था, जिसे लोरिन और रुडिमेंटल ने तैयार किया था।
आपको बता दें कि विश्व कप का आगाज कल से हो रहा है और टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा। 16 जून को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
Published on:
29 May 2019 02:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
