न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के हेड-टू-हेड रेकॉर्ड
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के वनडे में हेड-टू-हेड रेकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 115 मैच खेले गए हैं, जिनमें से पाकिस्तान की टीम ने 60 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 51 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि तीन मैच बेनतीजा और एक टाई रहा है। वर्ल्ड कप की बात करें तो न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की 9 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से पाकिस्तान ने 7 तो न्यूजीलैंड ने 2 मैच जीते हैं। इस तरह अभी तक पाकिस्तान का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।