
भारत में चल रहे विश्व कप 2023 से भारत को क्या पैसे भी मिलेंगे? इसके बारे में बैंक ऑफ बड़ौदा के आर्थिक विशेषज्ञों ने कुछ दिन पहले अपनी रिपोर्ट दी थी। उनके अनुसार इस वर्ष का क्रिकेट विश्व कप रिटेल सेक्टर के लिए फायदेमंद होगा। यह भारत की अर्थव्यवस्था को 22,000 करोड़ रुपये (2.6 बिलियन डॉलर) तक का फायदा पहुँचाएगा।
पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को सबसे ज्यादा फायदा-
क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत आने वाले दर्शकों की संख्या 10 लाख से अधिक होने की उम्मीद थी। बड़ी संख्या में विदेशी और घरेलू क्रिकेट प्रेमियों के आने से होटलों, टैक्सियों, रेस्तरां और अन्य पर्यटक-केंद्रित व्यवसायों में भारी बुकिंग हो रही है। इसके अलावा, मैच देखने के लिए आने वाले दर्शक क्रिकेट से संबंधित सामानों की खरीदारी भी कर रहे हैं, जिससे रिटेल सेक्टर को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है।
क्रिकेट विश्व कप से टेलीविजन और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग उद्योग को भी जबरदस्त फायदा
बड़ी संख्या में दर्शकों के मैच देखने की उम्मीद के साथ, टीवी अधिकारों और प्रायोजन से बड़ी कमाई होने की बात कही गई थी। सरकार को भी कर संग्रह में वृद्धि के रूप में अपना हिस्सा मिलने की उम्मीद है।कुल मिलाकर, भारत में होने वाला क्रिकेट विश्व कप अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा बूस्टर डोज साबित हो रहा है।
हालांकि विश्व कप के कारण महंगाई भी बढ़ सकती है। इस दौरान हवाई टिकट, होटल किराये में तेजी आई है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार 10 मेजबान शहरों के अनौपचारिक क्षेत्र में सेवा शुल्क में भी काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जो त्योहारों के मौसम का असर और बढ़ा सकती है। इससे अक्टूबर 0.15% की तुलना में नवंबर में 0.25% तक बढ़ सकती है।
Published on:
15 Nov 2023, 4:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.