29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों ने किए ये बदलाव

इस मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं। यह पहली बार है जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बिना कोई बदलाव के इस टूर्नामेंट में उतरी है। RCB की कप्तान स्मृति मंधाना भी इस मैच में पहले फील्डिंग करना चाहती थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 21 Mar 2023, 3:07 PM IST

rcb_vs_mi.png

Mumbai Indians vs Royals challengers Bangalore Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 19वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के बीच खेला जा रहा है। नवी मुंबई केडीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैला किया है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किए हैं। यह पहली बार है जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बिना कोई बदलाव के इस टूर्नामेंट में उतरी है। RCB की कप्तान स्मृति मंधाना भी इस मैच में पहले फील्डिंग करना चाहती थी।

मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मुंबई इस आखिरी मुक़ाबले को जीत फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। अंक तालिका के टॉप पर रहने वाली टीम फ़ाइनल खेलेगी। फिलहाल 10 अंक और बेहतर नेट रनरेट के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर है। RCB की बात करें तो चार अंक के साथ वह चौथे स्थान पर है। ऐसे में RCB इस आखिरी मुक़ाबले को जीत डबल्यूपीएल के पहले सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 -
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हीली मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नताली सीवर ब्रंट, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, पूनम खेमनार, रिचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, मीगन शट, प्रीति बोस और रेणुका सिंह।