30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, शाहरुख खान करेंगे परफॉर्म

इस साल डबल्यूपीके की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान परफॉर्म करेंगे। उनके अलावा वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सुपर स्टार भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उद्घाटन समारोह 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे शुरू होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 22 Feb 2024, 11:37 AM IST

wpl_2024_opening.jpg

Womens Premier League 2024, Opening Ceremony: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का दूसरा सीजन कल यानि 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच से होगी। यह मुक़ाबला भारतीय समयअनुसार शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करेगा। इस रंगारंग कार्यकरम में बॉलीवुड का तड़का देखने को मिलेगा।

इस साल डबल्यूपीके की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान परफॉर्म करेंगे। उनके अलावा पिछले साल की तरह कई और हस्तियां इसमें हिस्सा लेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान के अलावा वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सुपर स्टार भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उद्घाटन समारोह 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी पांच टीमें मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB), गुजरात जाएंट्स (GG), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और यूपी वॉरियर्ज (UPW) इस लीग में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच से होगी। यह मुक़ाबला भारतीय समयअनुसार शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहा खेले जाएंगे मुक़ाबले -
इस साल डबल्यूपीएल दो शहरों बेंगलुरू और दिल्ली में खेला जाएगा। इस बार लीग में एलिमिनेटर और फाइनल को मिलाकर कुल 22 मुक़ाबले खेले जाएंगे। बेंगलुरू का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहले चरण के 11 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसके बाद कारवां राजधानी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शिफ्ट होगा और बचे हुए 10 लीग मुक़ाबले खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ और फाइनल का निर्णायक मैच भी दिल्ली में ही खेला जाएंगा। पिछली बार पूरा सीजन मुंबई में हुआ था, लेकिन इस बार वहां एक भी मैच नहीं खेला जाएगा।