3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी से भी बड़े विकेटकीपर बने साहा, जानें कैसे

भारतीय टीम के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड

2 min read
Google source verification
wriddhiman saha took 10 catches in a test match

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा ने एक ऐसे कीर्तिमान को छुआ है जिसे जान कर आप चौक जाएंगे। जी हां साहा ने भारत के लिए बतौर विकेटकीपर एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड बना दिया है। साहा ने इस टेस्ट मैच में 10 कैच ले कर धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में 8 कैच ले कर ये कीर्तिमान अपने नाम किया था। धोनी से पहले भारत के लिए ये कारनामा नयन मोगिया ने साल 1996 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। साहा ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में भी 5 कैच पकड़ कर इस कारनामे को अंजाम दिया। यही नहीं एक मैच में 10 कैच ले कर साहा ने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के बॉब टेलर की बराबरी कर ली है। एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स और इंग्लैंड के जैक रसेल के नाम है दोनों ने बतौर विकेटकीपर एक मैच में 11-11 कैच लपके है।

दक्षिण अफ्रीका 130 पर ढेर
इतना ही नहीं इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण बाधित रहा। अपने दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 65 रनों से आगे खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम सोमवार को भी भारतीय गेंदबाजों के आगे कमजोर नजर आई और कुल 41.2 ओवरों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गई। भारत ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 130 रनों पर समेट दी। इस तरह भारत को यह मैच जीतने के लिए 208 रनों का लक्ष्य मिला है। दक्षिण अफ्रीका के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। वहीँ भारत के लिए मोहम्मद शमी (3/28), जसप्रीत बुमराह (3/39), भुवनेश्वर कुमार (2/33) और हार्दिक पांड्या (2/27) ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 130 रनों पर समेट दी।