11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SRH के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा का बड़ा बयान, राशिद के सामने विकेटकीपिंग से बढ़ा मनोबल

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट कीपर रिद्धिमान साहा का कहना है कि राशिद खान के सामने विकेट कीपिंग करके उनका मनोबल बढ़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 15 Apr 2018, 4:39 PM IST

saha

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में जीत की हैट्रिक लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला अब अगले सप्ताह में है। 19 अप्रैल को हैदराबाद की टीम किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेंगी। अब तक तीन मैच खेल चुकी हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है। टीम अपने नियमित कप्तान डेविड वॉर्नर के निलंबित होने के बाद भी अच्छा परफार्म कर रही है। टीम की कमान केन विलियमसन के हाथों में है। जबकि बल्लेबाजी में शिखर धवन और गेंदबाजी में अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। इन दोनों ने हर मैच में अपनी भूमिका को अच्छे से अदा किया है। राशिद की घुमती गेंदों के सामने बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ले रही है। इसी बीच राशिद खान को लेकर टीम के विकेट कीपर रिद्दिमान साहा ने एक बड़ा बयान दिया है।

क्या कहा विकेट कीपर साहा ने -
सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा का मानना है कि इंडियन प्रीमिलर लीग (आईपीाएल) के 11वें संस्करण में अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान के सामने विकेटकीपिंग करने से उनका मनोबल बढ़ा है। राशिद विश्व टी-20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 और वनडे में नंबर-2 गेंदबाज हैं। हाल ही में वह वनडे में सबसे तेजी से 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

टर्न के साथ-साथ राशिद के पास अच्छी गति -
साहा ने शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मिली पांच विकेट की जीत के बाद राशिद की तारीफ करते हुए कहा कि लंबे समय बाद मुझे राशिद जैसे गेंदबाज के सामने विकेटकीपिंग का मौका मिला है। यह अच्छा अनुभव है। उन्होंने कहा कि उनके पास अच्छी तेजी और टर्न है। मैंने अश्विन, जडेजा, मिश्रा या कुलदीप के सामने विकेटकीपिंग की है और अब राशिद के सामने विकेटकीपिंग करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।

राशिद कर चुके हैं कई बड़े कारनामें-
यह पूछे जाने पर कि राशिद कैसे अच्छे हैं, विकेटकीपर ने कहा कि वह लेग स्पिन करने के साथ साथ गुगली भी कराते हैं। बल्लेबाजों के लिए उनके क्विक आर्म एक्शन को पढ़ना मुश्किल है। बता दें कि राशिद खान मौजूदा क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर माने जाते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था।