4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या विवाद में कूदे युवराज सिंह, मुंबई इंडियंस को लेकर दिया यह बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब युवराज सिंह से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी की उम्र बढ़ती है, तो फ्रेंचाइजी टीमों को इस तरह के फैसले लेने पड़ते हैं। इतना ही नहीं युवी ने कहा कि वह खुद भी इस तरह के दौर से गुजर चुके हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Jan 2024, 4:00 PM IST

hardik_yuvraj_.jpg

Yuvraj Singh Rohit Sharma and Hardik Pandya controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 हर साल की तरह इस साल भी अप्रैल और मई के महीने में खेला जाएगा। इसी सीजन से पहले आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंजाईजी मुंबई इंडियंस (MI) ने एक चौंकाने वाला फैसला करते हुए रोहित शर्म को कप्तानी से हटा हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। मुंबई का यह फैसला क्रिकेट फैंस को पसंद नहीं आया। अब पूर्व खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह ने इस मामले में पहली बार खुलकर बात की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब युवराज सिंह से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी की उम्र बढ़ती है, तो फ्रेंचाइजी टीमों को इस तरह के फैसले लेने पड़ते हैं। इतना ही नहीं युवी ने कहा कि वह खुद भी इस तरह के दौर से गुजर चुके हैं।

सिक्सर किंग ने कहा, 'जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मैं भी इस तरह की सिचुएशन में रह चुका हूं। हर फ्रेंचाइजी एक युवा खिलाड़ी को प्रमोट करना चाहती है, जिस पर उन्होंने सालों से बहुत सारे पैसे खर्च किए हैं, और यह सही भी है। लेकिन इन सबके बीच एक और बात अहम होती है और वह यह कि अनुभव का कोई रिप्लेसमेंट नहीं होता है। रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है और उसने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। लेकिन फ्रेंचाइजी को आने वाले समय के बारे में सोचना होता है।'

बता दें आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को कैश डील में गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। यह हर किसी के लिए हैरान करने वाला रहा, क्योंकि हार्दिक उस टीम के कप्तान थे।