
बुरे वक़्त में नेहरा जी को मिला इस बॉलीवुड अभिनेत्री का साथ, पत्नी से मिलने पहुंची अस्पताल
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पत्नी रुश्मा इन दिनों बीमार चल रहीं हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे मुश्किल वक़्त में नेहरा जी का साथ देने उनके दोस्त युवराज सिंह की पत्नी हेज़ल कीच पहुंची। हेज़ल नेहरा की पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंची जिसकी तस्वीर खुद नेहरा की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम में शेयर की है।
हेज़ल से साथ शेयर की फोटो
पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही आशीष नहर की पत्नी रुश्मा ने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें युवराज की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेज़ल कीच उनसे अस्पताल में मिलने पहुंची हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रुश्मा ने लिखा "हंसाने के लिए शुक्रिया लेकिन अभी भी यह तकलीफदेह है।" हेजल ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पर डाली थी जिसमे उन्होंने लिखा था कि वह रेशमा को 'हीलिंग हग्स' देने गई हैं।
इंस्टाग्राम में डाला था पोस्ट
बता दें रुश्मा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमे एक सहायक उनकी चलने में मदद कर रहा है। उन्होंने उस पोस्ट में लिखा हैं कि जिंदगी जिस तरह से इंस्टाग्राम पर दिखाई देती हैं वैसी होती नहीं हैं, मैं आपके साथ संघर्ष का सच्चा पल साझा कर रही हूं।
2009 में हुई थी आशीष-रेशमा की शादी
आशीष नेहरा की शादी रेशमा ओवल नेहरा से 2009 में हुई थी। साल 2002 में नेहरा जब इंग्लैंड दौरे पर थे तभी वह रेशमा को अपना दिल दे बैठे थे। फिर उनकी जान-पहचान हुई और 2002-2007 तक डेट करने के बाद नेहरा ने उन्हें शादी के लिए प्रोपोस किया। उनके दो बच्चे भी हैं- बेटी आर्याना और बेटा आरुष। नेहरा इस साल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बोलिंग कोच के रूप में नजर आए थे।
Published on:
29 Jun 2018, 3:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.