29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों Ashish Nehra ज़बरदस्ती Yuzvendra chahal को बस ले जाना चाहते थे, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा राजस्थान रॉयल्स के बॉलर युजवेंद्र चहल को जबरदस्ती बस में बैठने के लिए कह रहे हैं। आखिर क्या है पूरा, आइए आपको बताते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 6 Jun 2022, 11:04 PM IST

Yuzvendra chahal Viral Video

Yuzvendra chahal Viral Video

गुजरात टाइटंस (GT) के लिए आईपीएल 2022 किसी सपने से कम नहीं रहा। टीम ने अपने पहले ही सीजन में IPL 2022 के फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को (RR) 6 विकेट से हराकर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं गुजरात टाइटंस की सफलता के पीछे कोच आशीष नेहरा और गैरी कस्टर्न का भी काफी बड़ा हाथ है। राजस्थान की तरफ से टूर्नामेंट में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) ने सबसे ज्यादा विकेट लिए और पर्पल कैप अपने नाम की।

ये भी पढ़ें - IND vs SA: इस मामले में अश्विन को पीछे छोड़ सकते हैं पीछे Yuzvendra chahal, बन जाएंगे नंबर 1 गेंदबाज

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसमें युजवेंद्र चहल और आशीष नेहरा बस में बैठने को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल को बस में बैठने के लिए कह रहे हैं। आखिर नेहरा चहल को बस में बैठने के लिए क्यों बोल रहे हैं? क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

IPL 2022 का है वीडियो -

यह जो वीडियो फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है वह आईपीएल 2022 का है। इस वीडियो में गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा युजवेंद्र चहल से बोल रहे हैं कि वह हमारे साथ बस में चले। वही इस वीडियो में चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanshree verma) भी दिखाई दे रही है।

नेहरा चहल से कहते हैं "अबे तू इधर बस में आ" वही चहल जवाब देते हुए कहते हैं "बस में नहीं जाना मुझे" इसके बाद चहल कहते "बीवी को कहां छोड़ दूं" फिर नेहरा कैसे हैं "बीवी भी आएगी हमारे साथ बस में"

देखें वायरल वीडियो -

चहल का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन -

गौरतलब है कि आईपीएल 2022 युजवेंद्र चहल के लिए अब तक खेले गए सभी सीजन में सबसे ज्यादा शानदार रहा। इस सीजन चहल ने 17 मैच खेलते हुए 27 विकेट अपने नाम किए और पर्पल कैप पर भी कब्जा जमाया। वहीं इस सीजन 40 रन देकर पांच विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.75 की रही, वह आईपीएल इतिहास में वह पर्पल कैप लेने वाले तीसरे स्पिन गेंदबाज बने।

ये भी पढ़ें - IND vs SA: साउथ अफ्रीका का काल बनेंगे ये 3 बल्लेबाज, 1 तो अपनी टीम को बना चुका है IPL चैंपियन