3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेलंगाना: मूसी नदी से निकली नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 15 लोगों की मौत

मूसी नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के गिर जाने से 14 महिलाएं की मौत हुई हैं। सभी मजदूर थे।

2 min read
Google source verification
telanga

तेलंगाना: मूसी नदी की नहर में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 15 लोगों की मौत

नालगौंडा।तेलंगाना के यदादरी-भुवनगिरी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।मृतकों में 14 महिलाएं और तीन वर्ष का एक बच्चा शामिल है। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली के मूसी नदी की नदर में गिरने से हुआ। कुछ लोग लापता भी बताए जा रही हैं जिनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि सभी मजदूर थे। ट्रैक्टर पर कुल 30 लोग सवार थे जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं।

घाटी में 270 आतंकी घुसपैठ की फिराक में, सेना जवाब देने को तैयार

कैसे हुआ हादसा?
घटना सुबह करीब 10 बजे की है। वलीगौंडा मंडल के गांव वेमुलाकोंडा से ताल्लुक रखने वाले सभी मजदूर टैक्टर ट्रॉली में बैठकर निकट के गांव लक्ष्मीपुरम जा रहे थे। सभी लक्ष्मीपुरम गांव ने खेतों में कपास के बीज रोपण के लिए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक जब ट्रैक्टर लक्ष्मीपुरम के बाहरी इलाके में पहुंचा, और नहर के बांध से गुजरने लगा तभी दूसरी तरफ से बाइक भी आ गई। ट्रैक्टर के चालक ने बाइक के साथ दुर्घटना को रोकने के लिए ब्रेक लगाने की कोशिश की। इसकी दौरान ड्राइवर अपना नियंत्रण खो गया और सीधे ट्रैक्टर नहर में गिर गई। ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यहां आप को बता दें कि कुछ लोगों के शव नहीं मिलें हैं। घायलों को पास के रमन्नापेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस हादसे पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सीएम राव ने घायलों को जरूरी मदद और उचित चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।

जानिए कौन हैं 'हैंडपंप वाली चाचियां' जो बुझा रही हैं लोगों की प्यास

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग