2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक चालक से मारपीट कर लूट करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

--- नेशनल हाइवे में लुटेरों का कब्जा, हाइवे में तीसरी घटना --- बाइक सवार दो युवको ने दिया वारदात 10 हजार नगद व मोबाइल लूट ले गए लुटेरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kranti Namdev

•

Updated: 7 Aug 2022, 1:32 AM IST

loot

ट्रक चालक से मारपीट कर लूट करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर. नींद लगने पर ट्रक को किनारे खड़ा कर मुंह धो रहे चालक पर बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर दिया। लुटेरों ने ट्रक चालक से 10 हजार नगद, मोबाइल व अन्य दस्तावेज लूट कर भाग गए। शिकायत पर हिर्री पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी ब्रिजलाल भारद्वाज ने बताया कि ट्रक चालक उपेन्द्र कुमार चौधरी पिता पिरित चौधरी (21) निवासी सगरयखुर्द जिला गढवा झारखण्ड ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। उपेन्द्र चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह रायपुर से ट्रक क्रमांक सीजी 10 एम 1000 से शुक्रवार रात सरकंडा सीमेंट खाली करने पहुंचा था। सीमेंट खाली करने के बाद रायपुर के लिए निकले उपेन्द्र को रात 2.20 बजे हिर्री थाना क्षेत्र के पेंड्रीडीह चौक के पास नींद आने लगी। इस पर वह ट्रक को साइड में रोक कर मुंह धोने लगे थे। इस दौरान दो युवक पहुंचे और ट्रक चालक से मारपीट करते हुए हाथ से पर्स से 10 हजार व मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज छिन कर भाग गए। पीड़ित ने हिर्री थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता पर हिर्री पुलिस ने जांच करते हुए चकरभाठा के इंद्रपुरी तक पहुंची व संदेही तुषार व सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने तुषार चौधरी पिता सुरेंद्र चौधरी (19) निवासी इंद्रपुरी हिर्रीमाइस चकरभाठा व सोनू रजक पिता गज्जू रजक (28) निवासी इंद्रपुरी हिर्री माइंस चकरभाठा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

लूट की शिकायत होने पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर लुटेरों तक पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूट का सामान व दस्तावेज बरामद कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ब्रिजलाल भारद्वाज, हिर्री थाना प्रभारी