बुधवार शाम घर से पास से गायब हुई थी बच्ची
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का अपहरण बुधवार शाम को उस वक्त किया गया, जब वह अपने घर के पास खेल रही थी। गुरुवार सुबह वह पास के एक पार्क में मिली। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात 5 साल की एक बच्ची के लापता होने के संबंध में सूचना मिली और उसके बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया।