24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / दुमका के बालगृह से भागे छह आरोपी, चार पर गैंगरेप का केस

दुमका के बालगृह से भागे छह आरोपी, चार पर गैंगरेप का केस

दुमका के बालगृह में बंद छह आरोपी दिन दहाड़े भागने में सफल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 16 Jun 2018, 11:30 AM IST

dumka

दुमका के बालगृह से भागे छह आरोपी, चार पर गैंगरेप का केस

नई दिल्ली। झारखंड के बाल गृह से छह आरोपियों के भागने की खबर है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।

मामला झारखंड के दुमका का है, जहां पर बालगृह में बंद छह बाल आरोपी दिन दहाड़े भागने में सफल हो गए। बताया जा रहा है कि बालगृह में मारपीट और झगड़े के बाद से ऐसी स्थिति बनी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झगड़े के वक्त मौके पर दो आरोपियों के परिजन भी थे, उनके सामने ही आरोपी भाग खड़े हुए। बता दें कि भागे हुए सभी छह आरोपी दुमका जिले के ही हैं और रेप के केस में यहां बंद थे।

गार्ड को रस्सी से बांध, मुंह में कपड़ा ठूंस भाग निकले 7 बाल अपचारी, CCTV में कैद हुई वारदात

घटना के बाद बंदीगृह के संरक्षक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और मुफस्सिल थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि बाल बंदियों के परिजनों को सूचित किया गया है। बंदीगृह के संरक्षक ने कहा कि दुमका रिमांड होम में 81 बाल बंदी है। जिनमें से एक बाल बंदी का इलाज रिमपास में चल रहा है। इन 81 बालबंदियों में से 30 बाल बंदी देवघर जिले से हैं और बाकी दुमका से, जिसकी वजह से यहां आए दिन झगड़े हुआ करते हैं।

संरक्षक ने बताया कि देवघर के बाल बंदी अक्सर दुमका के बाल बंदियों के साथ मारपीट करते है और उनके खाने को भी छीनते हैं। घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ और हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के कारण दुमका के बाल बंदी काफी भयभीत हो गए थे। जिसकी वजह से वो बंदीगृह से भागने में सफल हुए। पुलिस के साथ -साथ बंदियों के परिजन भी उन्हें खोजने में लगे हुए हैं साथ ही पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।