ये है पूरा मामला
बता दें कि घटना हैदराबाद के चादरघाट के आजमपुरा इलाके की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ऑटो ड्राइवर युसूफ के रुप में हुई है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रैफिक के बीच दो लोग एक शख्स पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। युसूफ के जमीन पर गिरते ही हमलावर पीछे मुडे और मौके से फरार हो गये। पीड़ित ने उठने की कोशिश की, लेकिन उठ न सका और वहीं दम तोड़ दिया। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की काभी आवाजाही थी, लेकिन कोई शख्स को बचाने के लिए आगे नहीं आया।