13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम
Video: यौन उत्पीड़न के आरोपों को IAS सुनील गुलाटी ने किया खारिज कहा, तनाव में है महिला अफसर
Play video

Video: यौन उत्पीड़न के आरोपों को IAS सुनील गुलाटी ने किया खारिज कहा, तनाव में है महिला अफसर

हरियाणा की एक महिला आईएएस ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा के पशुपालन विभाग के अतिरिक्त सचिव सुनील गुलाटी ने उनका यौन शोषण किया।

Google source verification

नई दिल्ली। हरियाणा की एक महिला आईएएस ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों पर यौन शोषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला अफसर ने कहा कि हरियाणा के पशुपालन विभाग के अतिरिक्त सचिव सुनील के गुलाटी ने उनका यौन शोषण किया। महिला आईएएस ने कहा कि उन्हें ईमानदारी की सजा मिल रही है। सिर्फ अधिकारियों ने ही नहीं, बल्कि गाड़ी के ड्राइवरों ने भी उनके साथ गलत हरकतें की. महिला अफसर के आरोपों को आईएएस सुनील गुलाठी ने खारिज कर दिया है। मुख्य सचिव सुनील गुलाटी का कहना है कि विभाग की महिला आईएएस अधिकारी को काम नहीं आता। तनाव में वह बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।