1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर इंडिया की एयर होस्टेस का उसके सीनियर ने किया यौन उत्पीड़न, पीएम मोदी तक पहुंची बात

पीड़िता एयर होस्टेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को लिखित में शिकायत भेजी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 29 May 2018, 4:26 PM IST

Air Hostess Air India

Air Hostess Air India

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु के पास एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, एयर इंडिया की एक एयर होस्टेस ने एयरलाइन में काम करने वाले वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इस मामले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु को दी है। पीड़िता ने एक लिखित शिकायत के जरिए पीएम मोदी और सुरेश प्रभु को मामले की जानकारी दी है।

एयरलाइंस ने नहीं की एयर होस्टेस की कोई मदद
एयर इंडिया में बतौर एयर होस्टेस काम करने वाली महिला ने अपनी लिखित शिकायत को ट्विटर पर शेयर किया है और न्याय की मांग की है। पीड़िता की शिकायत का सुरेश प्रभु ने जवाब भी दिया है। सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा है कि उन्होंने एयर इंडिया के सीएमडी को तत्काल इस मामले को देखने कहा है और अगर जरूरत पड़ी तो एक और कमेटी बनाई जाएगी। वहीं एयर होस्टेस ने अपने पत्र में न्याय की गुहार लगाते हुए लिखा है कि जब एयर इंडिया ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तब उसे देश के सर्वोच्च अधिकारियों के सामने इस मामले को रखना पड़ा। पीड़िता ने यौन उत्पीड़न के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी पर गाली देने का भी आरोप लगाया है।

एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप
एयर होस्टेस ने पत्र में आरोपी अधिकारी का नाम लिये बगैर उसे 'दरिंदे' की संज्ञा दी है और उसकी तुलना हार्वे वेइंस्टन और बिल कोस्बे की है। आपको बता दें कि हार्वे वेइंस्टन और बिल कोस्बे पर हॉलीवुड की तमाम महिलाओं से यौन शोषण के आरोप लगे थे। पीड़ित एयर होस्टेस ने लिखा है कि पहले मैंने ये मामला एयर इंडिया प्रबंधन के सामने उठाया, क्योंकि मैं मीडिया या एयरलाइन कंपनी में कोई पब्लिसिटी नहीं चाहती थी, लेकिन 6 साल के टॉर्चर, 9 महीने की परेशान करने वाली देरी और मामले को छुपाने वाले रवैये से मैं फ्रस्टेट हो गई थी। आखिरकार परेशान होकर मुझे लिखित शिकायत के लिए मजबूर होना पड़ा।

कई और एयर होस्टेस को दे चुका है सेक्स का ऑफर
एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि ज्यादती से इनकार करने पर उसे तमाम सुविधाओं से वंचित कर दिया गया। उसने कहा है कि आरोपी अधिकारी के नाम का खुलासा तभी करेगी तब उड्डयन मंत्री मिलने के लिए समय देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अधिकारी एयर इंडिया से जुड़ी महिला कर्मियों के साथ 'हैवान' की तरह की व्यवहार करता है। उसने मेरे साथ-साथ और भी कई महिला साथियों को सेक्स का ऑफर दिया। दूसरी महिला की उपस्थिति में भी वो अधिकारी भद्दी-भद्दी गालियां देता है। कई बार उसने मुझे और मेरी जैसी ही कई सहकर्मियों को बार में आकर शराब पीने का ऑफर दिया।