15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: चाचा से मिलने जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो बनाया

चारों आरोपी 14 वर्षीय लड़की झांसा देकर एक सुनसान बिल्डिंग में ले गए और वहां कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Jun 17, 2018

rape

बिहार: चाचा से मिलने जा रही नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म, घटना का वीडियो बनाया

नई दिल्ली। बिहार के नालंदा जिले में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने कार्रवाई का घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने मीडिया के सामने कर घटना का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोदी के मंत्री का बयान: मुस्लिमों को भरोसा जीतने के लिए सरकार को अभी और करनी होगी मेहनत

सुनसान बिल्डिंग में ले गए आरोपी

पुलिस के अनुसार नालंदा स्थित सारमेरा थानाक्षेत्र के अहियापुर गांव की है। यहां शनिवार शाम को चारों आरोपी 14 वर्षीय लड़की झांसा देकर एक सुनसान बिल्डिंग में ले गए और वहां कथित रूप से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस कप्तान सुधीर कुमार पोरिका ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भीमा-कोरेगांव हिंसा का आरोपी बोला- मेरे बाग के आम खाने से होता है संतान सुख प्राप्त

ऐसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शनिवार शाम को किसी बात पर मां ने पीड़िता को डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर वह अपने चाचा के घर के लिए रवाना हो गई। जैसे वह चाचा के घर के लिए बस पकड़ने को बस स्टैंड पहुंची, तभी वहां उसको जान-पहचान का एक व्यक्ति वहां मिला।

नायक फिल्म के 'अमरीश पुरी' बने पीयूष गोयल, पत्रकार को दिया रेल मंत्री बनने का ऑफर

वह उसे झांसा देकर बस स्टैंड से अपने साथ ले गया। बताया जाता है कि रास्ते में युवक के तीन और दोस्तों को भी साथ ले लिया। जानकारी मिली है कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के दौरान उसका वीडियो भी बनाया।