30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar: बीच सड़क कुदाल से पति ने पत्नी का काटा सिर, मौके पर मौत, फिर किया ये काम

बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) में एक सनकी पति ने बीच सड़क कुदाल से अपनी पत्नी (Husband Murder Wife) को काट डाला। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। आश्चर्य की बात ये है कि आरोपी खुद थाने ( Police Station ) पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
2 min read
Google source verification

image

Kaushlendra Pathak

Aug 07, 2020

Bihar: Husband Murder Wife on Road in Buxar

पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

नई दिल्ली। बिहार ( Bihar Crime) से काफी सनसनीखेज मामला सामना आ रहा है। यहां एक पति ने बड़ी बेरहमी से सरेआम अपनी पत्नी (Husband Murder Wife ) को कुदाल से काट दिया। हैरानी की बात ये है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने (Police Station) पहुंचा और अपना गुनाह कबूल किया। वहीं, पुलिस (Bihar Police) ने घटना की जानकारी मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

सनकी पति ने बीच सड़क पत्नी को काट डाला

घटना बिहार के बक्सर (Buxar) जिले की है। बताया जा रहा बह्मपुर ( Berhampur ) थानाक्षेत्र में एक सनकी पति (HUsband) ने बीच सड़क लोगों के बीच कुदाल ( Hoe ) से अपनी पत्नी (Wife) को काट दिया। वहीं, जब आक्रोशित भीड़ आरोपी पर हमलावर हुई तो वह भागकर थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पति ने ट्रैफिक के बीचोबीच अपनी पत्नी को रोका और कुदाल से काट (Husband Murder Wife On Raod ) दिया। यह नजार देख लोग खौफ में आए गए और काफी संख्या में भीड़ जुट गई। चारों तरफ खून ही खून नजर आने लगा। बताया जा राह है कि लोगों ने उसे रोकने की काफी कोशिश भी की, लेकिन इस संगीन वारदात को अंजाम देने में वह कामयाब हो गया। वहीं, इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

खुद थाने पहुंचकर आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने हत्या करने के बाद आरोपी को घेर लिया और उस पर लाठी-डंडों और पत्थरों ( Stone ) से हमला किया गया। लेकिन, उल्टा वह लोगों से ही झगड़ने लगा। मामला को बिगड़ता देख आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ और सीधे थाना (Accused Reached Police Station) पहुंच गया और सारी कहानी पुलिस को बताई। घटना के बारे में सुनते ही पुलिस भी सन्न रह गई और तुरंत वारदात स्थल पर पहुंची। तब तक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ( Postmartam ) के लिए भेज दिया और वहां घटना की छानबीन भी की। फिलहाल, पूरे घटना की शुरू से जांच की जारी है। हालांकि, अबी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि पति ने आखिर अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से क्यों मारा। वहीं, इस घटना को लेकर आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। इधर, इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ। दिलदहलाने वाली इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस मामले में ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों मूलरूप से कहां के रहने वाले थे और आरोपी ने इस संगीन वारदात को बीच सड़क ही क्यों अंजाम दिया?