पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे प्रोपर्टी से जुड़ा कोई पुराना विवाद भी हो सकता है। बताया गया कि सेवानिवृत कमिश्नर हरेंद्र ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी पटना के कंकड़बाग में रहती है। पहली पत्नी से हरेंद्र को दो बेटे, जबकि दूसरी पत्नी सपा से एक बेटा और एक बेटी है। हरेंद्र का सपना से बेटा बिजेन्द्र सिंह दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में डॉक्टर है और बेटी आॅस्ट्रेलिया में बढ़ाई कर रही है। वहीं, हरेंद्र और सपना काफी समय से अकेले रह रहे थे।