2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र: बीजेपी कार्यकर्ता और परिवार के 4 सदस्यों की गला रेतकर हत्या

नागपुर में एक कार्यकर्ता और उसके परिवार के चार सदस्यों की सोमवार सुबह उनके घर में हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 11 Jun 2018, 2:46 PM IST

BJP worker murder

महाराष्ट्र: बीजेपी कार्यकर्ता और परिवार के 4 सदस्यों की गला रेतकर हत्या

नागपुर: पिछले कुछ समय देश के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना बढ़ती ही जा रही है। पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज खबर आई है। नागपुर में एक कार्यकर्ता और उसके परिवार के चार सदस्यों की सोमवार सुबह उनके घर में हत्या कर दी गई। जिस समय इनकी हत्या की गई, ये सभी अपने घर में सो रहे थे।

सोते वक्त धारदार हथियार से हत्या
नंदनवन पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, यह वारदात शहर के आराधना नगर इलाके में रविवार देर रात लगभग 1.30 बजे हुई। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब वे सो रहे थे, तो उन पर तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। किसी तरह के संघर्ष और लूटपाट के निशान नहीं मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चार साल के बच्चे का भी रेत दिया गला

मृतकों की पहचान कमलाकर पवनकर (45), उनकी पत्नी अर्चना (40), उनकी मां मीराबाई (70), बेटी वेदांती (12) और भांजे गणेश पलात्कर (4) के रूप में हुई है।

पुलिस हर एंगल कर रही जांच
पवनकर रियलिटी डीलर होने के साथ ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता भी थे। वह इलेक्ट्रॉनिक स्पेयर्स की एक दुकान भी चलाते थे। इसके अलावा उन्होंने एक दुकान किराए पर दे रखी थी और उनके पास 10 एकड़ जमीन भी थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस का कहना है कि वे व्यापारिक रंजिश सहित हर एंगल से मामले की जांच करेंगे।

बंगाल में बीजेपी के 2 कार्यकर्ताओं की हत्या

इससे पहले पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला स्थित डाभा गांव में हाईटेंशन टावर से बीजेपी का एक मृत कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान 32 वर्षीय दुलाल के रूप में हुई थी। बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर दुलाल की हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाने की मांग की है। इससे पहले पुरुलिया के बलरामपुर में एक पेड़ से 20 वर्षीय महतो का शव लटकता पाया गया। उसकी टी-शर्ट पर उसे भाजपा का समर्थन करने का दोषी करार देते हुए एक संदेश दिया गया था।