इधर, इस घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। घटनास्थल से सटे ही पीएचसी, नया पशु चिकित्सालय, कृषि कार्यालय सहित सरकारी आवास हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार एसआइ दिवाकर कुमार,सुनील कुमार,सीओ सुमन सहाय मौके पर पहुंच गए। फिलहाल, पूरे इलाके में पुलिस छानबीन कर रही है। लेकिन, सबसे हैरानी की बात यह है कि इस सरकारी भवन में कहां से बम आया और बम रखने वाला मकसद क्या था? फिलहाल, हर पहलू पर जांच की जा रही है। लेकिन, इलाके में तनाव का माहौल है और लोग दहशत में दिख रहे हैं। वहीं, अब फॉरेंसिक टीम को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है।