मुंबई | बांबे हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस. वी कोटवाल ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने केस दर्ज किया था। अदालत में अतिरिक्त सॉलिस्टिर जनरल अनिल सिंह और रिया व शोविक के वकील सतीश मानशिंदे, सह आरोपी अब्देल बासित परिहार के वकील तारिक सैयद, सैमुअल मिरांडा के वकील सुबोध देसाई, दीपेश सावंत के वकील राजेंद्र राठौड़ ने जिरह की और इन लोगों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।