डायरी में ललित भाटिया के फिर से वापस आने की लिखी थी बात
भाटिया परिवार के घर से मिली डायरी के अनुसार कथित तौर पर ललित के पिता ने उसे कहा था कि सब लोग मेरे कहे अनुसार फंदे पर लटक जाएं। इस दौरान, एक कप में पानी रखना, इसका रंग बदलेगा, मैं प्रकट होऊंगा सबको बचाऊंगा। इस दौरान आत्मा शरीर से बाहर निकलेगी और फिर दोबारा वापस शरीर में प्रवेश करेगी। डायरी में ललित भाटिया के फिर से जिंदा होने की बात लिखी है।