पुलिस के मुताबिक हजारीबाग जिला झारखंड की राजधानी रांची से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां के खजांची तालाब के नजदीक सीडीएम अपार्टमेंट निवासी नरेश अग्रवाल के परिवार में प्रीति अग्रवाल (पत्नी), महावीर माहेश्वरी (पिता), किरण अग्रवाल (माता), अन्वी अग्रवाल (बेटी) और अमन अग्रवाल (बेटा) एक साथ रहते थे। महावीर और किरण ने फांसी लगाई, जबकि नरेश ने अपने बेटे अमन की गला रेतकर हत्या कर दी और पत्नी प्रीति का गला दबा दिया। बेटी अन्वी को जहर देने के बाद वो अपार्टमेंट से कूद गया।