10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCA: गिरफ्तारी के 5 दिन बाद अखिल गोगोई को NIA ले आई दिल्‍ली, असम में हिंसा भड़काने का है आरोप

5 दिन पहले केएमएस नेता अखिल गोगोई को जोरहाट में किया गया था गिरफ्तार असम पुलिस ने गोगोई को कर दिया था एनआईए के हवाले अखिल गागोई को किया गया था एक वकील के आवास से गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 Dec 2019, 10:47 AM IST

akhil-gogoi.jpg

असम में एक जनसभा संबोधित करते अखिल गोगोई

नई दिल्‍ली।असम में नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) का विरोध करने और हिंसा उकसाने के आरोप में अखिल गोगोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( nia ) उन्‍हें दिल्ली ले आई है। उन्हें जोरहाट से दिल्ली लाया गया। अखिल गोगोई को असम पुलिस ने 12 दिसंबर को जोरहाट से गिरफ्तार किया था। बाद में असम पुलिस ने गोगोई को एनआईए को सौंप दिया था।

राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ( एनआईए ) ने भारतीय दंड संहिता ( IPC ) की धारा अलिख गोगोई के खिलाफ 120 B, 124 A, 153A, 153B और UAPA की धारा 18 और 39 के तहत मामला दर्ज किया।

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राजीव के लाए NRC का सोनिया कर रही हैं विरोध

बता दें कि असम में नागरिकता संशोधन विधेयक ( CAA ) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बीच 12 दिसंबर को आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई को जोरहाट से ऐहतियातन गिरफ्तार किया था। गोगोई को जोरहाट जिले के साथ-साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

CAA protest: AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले- छात्रों को रिहा करे दिल्ली पुलिस, मामले की हो

कृषक मुक्ति संग्राम समिति के सलाहकार अखिल गोगोई गिरफ्तार करने से पहले जोरहाट के उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। धरने से उठकर जाने के बाद पहले उन्‍हें ऐहतियाती तौर एक वकील के आवास से गिरफ्तार किया गया था।