मुठभेड़ को लेकर दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया है कि एक सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी फायरिंग में डीआरजी के जवानों ने 2 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया। दंतेवाड़ा के जंगलों से दोनों की बॉडी बरामद हो गई है।