27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: रेस्टोरेंट के वॉशरूम में महिला का वीडियो बना रहा क्लीनिंग बॉय आया पकड़ में

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां पर उसे जमानत मिल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 27 Sep 2018, 8:24 PM IST

Crime

Crime News

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस का है, जहां एक होटल के लेडीज वॉशरूम में साफ-सफाई करने वाला लड़का एक महिला का वीडियो बना रहा था। हालांकि ये घटना बीते मंगलावर की है, लेकिन पुलिस ने मीडिया के सामने मामले को गुरुवार को रखा है।

साफ-सफाई करने वाला लड़का बना रहा था वीडियो

जानकारी के मुताबिक, एक महिला वॉशरूम में गई थी जिसका आरोप है कि हाउसकीपिंग का एक लड़का उसका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। तभी महिला को इसकी भनक लग गई और उसने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी को जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस को मोबाइल फोन नहीं दिया है।

आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि आरोपी की पहचान 20 साल के विकाम नाम के लड़के के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे स्व मोटो के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। डीसीपी नई दिल्ली मधुर वर्मा ने बताया कि 20 साल का विकास सीपी के एक फेमस रेस्टोरेंट में काम करता है। वो लेडीज वॉशरूम में एक महिला का वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित महिला ने कोई शिकायत अभी तक नहीं दी है। पुलिस ने 107/51 में केस दर्ज किया था।

ऐसे मामलों से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत

आपको बता दें कि इस तरह के कई चौंकाने वाले मामले समय-समय पर आते रहते हैं। ये किसी रेस्टोरेंट का मामला है, लेकिन अक्सर शॉपिंग मॉल या फिर दुकानों के अंदर लेडीज चेंजिंग रूम में भी इस तरह के केस सामने आते रहे हैं। चेंजिंग रूस के किसी हिस्से में कैमरे को फिट कर दिया जाता है। बाद में जब कोई लड़की वहां आती है तो वो कैमरे में कैद हो जाती है। इसलिए इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है और अगर कहीं पर शक होता है तो तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दें।