31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई के घर 78 घंटे चली IT रेड, 200 करोड़ की विदेशी संपत्ति का खुलासा

Congress Leader Kuldeep Bishnoi के ठिकानों पर आईटी अधिकारियों का छापा पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे हैं कुलदीप बिश्‍नोई कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे भव्‍य से 89 घंटे तक पूछताछ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Jul 2019, 12:31 PM IST

Kuldeep Bishnoi

नई दिल्‍ली। आयकर विभाग की टीम ( Income Tax Team ) ने हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई ( Congress Leader Kuldeep Bishnoi ) और उनके परिजनों के ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के बाद 200 करोड़ रुपए से अधिक की गुप्त विदेशी संपत्ति का खुलासा किया है।

बता दें कि आयकर विभाग ( Income Tax Team ) ने हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बिश्नोई से जुड़े 13 परिसरों की तलाशी ली।

आय से अधिक की संपत्ति का खुलासा

केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ( CBDT ) के अधिकारियों के मुताबिक अब तक मिले सबूतों से अवैध अचल संपत्ति के लेन-देन का खुलासा हुआ है। भारी मात्रा में आय से अधिक के नकद लेनदेन के मामले सामने आए हैं।

विभागीय अधिकारियों ( Income Tax Team ) के मुताबिक यह मामला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे बिश्नोई से जुड़ा है।

केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ( CBDT ) के अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह समूह उन लोगों द्वारा नियंत्रित है, जिनका दशकों से पड़ोसी राज्य में सियासी प्रभाव है।

इन्होंने दशकों से जिम्मेदार राजनीतिक पदों पर काबिज रहकर भारी मात्रा में धन अर्जित किया है।

कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे से 89 घंटे पूछताछ

हरियाणा के हिसार जिले में तीन दिन पहले आयकर टीम की रेड पड़ने के बाद शनिवार को दिल्ली में भी बिश्‍नोई ( Congress Leader Kuldeep Bishnoi ) के ठिकानों पर अधिकारियों ने छापेमारी की।

छापेमारी की कार्रवाई खत्म होने के बाद कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए आंकड़े साझा किए।

भव्य ने कहा कि इस दौरान 10 इंस्पेक्टरों ने उनसे करीब 89 घंटे में 146 सवाल पूछे।