
महिला पुलिसकर्मी के घर में चल रहा था यह घिनौना खेल, विभाग में मचा हड़कंप
नई दिल्ली।बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि पश्चिम चंपारण में महिला एएसआई के घर से एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं, गांव वालों का आरोप है कि महिला एएसआई के घर देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
यह है पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, जिस घर से युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है, वह महिला एएसआई की है। महिला स्थानीय थाना में ही पदस्थापित है। लोगों का आरोप है कि महिला एएसआई किराए के मकान में रहती है और उसके साथ उसके पति भी रहते हैं। किराए के मकान में इनके द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है। पिछले कुछ दिनों से इनके आवास में संदिग्ध युवक-युवतियों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ था। इस वजह से मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में इस तरह का धंधा नहीं चलाने दिया जाएगा और पुलिस इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। वहीं, मामले का खुलासा होते ही गांव के लोगों ने जमकर हंगाम किया। लोगों ने महिला एएसआई और उसके पति पर देह व्यापार का आरोप लगाते हुए गांव खाली कर देने की बात करने लगे। फिलहाल, पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
वहीं, इस मामले में जब थानाध्यक्ष मोहम्मद अयूब से बात की गई तो उनका कहना था कि लोगों ने सामूहिक रूप से इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है और देह व्यापार करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार युवक और युवती से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष का यह भी कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जांज के बाद जो भी सच्चाई सामने आएगी पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। लेकिन, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है।
Published on:
24 Jun 2018 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
