नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप के शुरुआती मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन काफी खराब रहा। इसके चलते भारतीय टीम की जमकर आलोचना हुई, लेकिन कुछ लोगों ने तो टीम के खिलाड़ियों और उनके परिवार को धमकियां देना शुरू कर दिया। इसी क्रम में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को रेप की धमकियां मिली थीं। इस मामले में अब मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।