Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 48 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह घर में छोटी-छोटी बातों के लिए उसे मारती है। विक्रम नाम के इश शख्स ने पत्नी के खिलाफ झोटवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विक्रम को कार्रवाई का भरोसा देते हुआ उसका मेडिकल कराया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विक्रम का कहना है कि लंबे समय के उसके साथ उसकी पत्नी खराब बर्ताव कर रही है। उसे बात-बात पर थप्पड़ मार देती है, उसको गालियां दी जाती हैं। इतना ही नहीं घर की छोटी-छोटी बातों का वीडियो भी पत्नी बनाती है। विक्रम का आरोप है कि इस सबमें पत्नी का उसके माता-पिता भी साथ देते हैं।