11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भयावह! अस्पताल में भर्ती महिला मरीजों से रेप, 3 के साथ की गई ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार

Crime News: इस शख्स की इस गंदी करतूत का पता तब चला जब गार्ड ने उससे रोककर पूछताछ की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 18 Jun 2023, 10:43 AM IST

crime_raj.jpg

अस्पताल की ये तस्वीर प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल की गई है।

Crime News: अमेरिका के कांस में एक महिला मरीजों के साथ रेप करने का आरोपी गिरफ्तार हुआ है। ये शख्स अस्पताल जाता था। ये उन महिला मरीजों को शिकार बनाता था, जो रूम में अकेले भर्ती होती थीं और पूरी तरह से होश में नहीं होती थीं। पुलिस ने अस्पताल से ही इसको गिरफ्तार किया है।


3 महिलाओं को बना चुका था शिकार
फोक्स न्यूज के मुताबिक, पुलिस के प्रवक्ता जुआन रेबोलेडो ने कहा शुक्रवार रात में 2 बजे 28 साल के इस शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 3 महिला मरीजों के साथ बलात्कार किया है। आरोपी को अस्पताल के गार्ड ने रोककर पूछताछ की तो सामने आया कि उसका कोई काम नहीं है फिर भी वो चक्कर लगा रहा है। इस पर सवाल हुआ तो वो गार्ड के साथ लड़ने लगा। इस पर गार्ड ने उसे रोक लिया और पुलिस को बुलाया। इसके बाद जांच में उसके 3 मरीजों के साथ रेप की बात सामने आई। पुलिस ने रेप केस का हवाला देते हुए रेप पीड़ितों की उम्र और दूसरी जानकारी देने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: Crime News: डॉक्टर ने पहले महिला को अस्पताल में बुलाया, फिर दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो