8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से जंगः साइबर ठगों ने बना डाली ‘पीएम केयर फंड’ की फर्जी यूपीआई, लोग डालते रहे पैसे

Coronavirus के बीच सामने आई बड़ी ठगी की खबर साइबर अपराधियों ने बना डाली PM Care Fund की फर्जी UPI लोगों जमा करते रहे पैसे, ऐसे हुआ खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Mar 2020, 10:32 AM IST

cyber crime

साइबर क्राइम

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है। वहीं महाराष्ट्र और केरल में तो हालात सबसे ज्यादा खराब हो गए हैं।

इन दोनों ही राज्यों में आंकड़ा 200-200 के पार पहुंच गया है। देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस वायरस से बचाव को लेकर कड़े कदम उठा रहे हैं।

जब पीएम मोदी ने कोरोना मरीजों का इलाज कर रही नर्स को लगाया फोन, जानिए दोनों के बीच पूरी बातचीत

यही वजह है कि कोरोना से जंग को लेकर पीएम मोदी ने पीएम केयर फंड में देशवासियों से मदद की अपील भी की। लोगों ने पीएम मोदी की इस अपील पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मदद करना शुरू भी कर दी।

लेकिन इन सबके बीच साइबर ठगों को भी एक बड़ा मौका हाथ लगा। इन ठगों ने इस यूपीआई आईडी जैसी ही फर्जी आईडी तैयार कर दी। इसमें लोग अपने पैसे भी जमा कराते रहे। हालांकि एक जागरूक नागरिक ने इसे पहचाना और अब इसे ब्लॉक कर केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में एक यूपीआई आईडी देश के सामने रखी थी। पीएम ने इस आईडी के जरिए कोरोना से लड़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद की बात कही थी।

इसके बाद लोगों ने इस यूपीआई के जरिए पैसे देने शुरू कर दिए लेकिन ठगों ने एक आईडी तैयार कर दी और इसे सोशल मीडिया की मदद से लोगों तक पहुंचा दिया।

इसके बाद लोगों ने मदद के लिए इस पर पैसे जमा कराने शुरू कर दिए। इसी बीच एक नागरिक ने इसकी पहचान की और ट्वीट के जरिये पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस और बैंक अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए और कार्रवाई में लग गए। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत केस दर्ज कर बैंक अधिकारियों की मदद से इस फर्जी आईडी को बंद करवा दिया।
फिलहाल पुलिस इस आईडी को बनाने वाले की तलाश कर रही है।