23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया से अचानक आई ननद, तो भाभी के बारे में पता चली यह बड़ी सच्चाई, अब डेढ़ साल बाद…

एक बहू ने अपनी सास के साथ जो किया, उसके बारे में सुनकर आप सोच में पड़ जाएंगे।

2 min read
Google source verification
MURDER

ऑस्ट्रेलिया से अचानक आई ननद, तो भाभी के बारे में पता चली यह बड़ी सच्चाई, अब डेढ़ साल बाद...

नई दिल्ली। पंचाब के अमृतसर में एक ननद में अपनी भाभी के बारे में काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि महिला के भाभी ने अवैध
संबंध के चक्कर में उसकी मां की निर्मम हत्या कर दी।

यह है पूरा मामला...

बताया जा रहा है कि अस्ट्रेलिया में रहने वाली एनआरआइ महिला काफी समय बाद अपने मायके आई थी। गांव में जब वो अपने रिश्तेदारों और परिजनों से मिली तो उसे अपनी भाभी के बारे में काफी खौफनाक सच्चाई पता चली। लोगों ने बताया कि उसकी भाभी का पड़ोस में रहनेवाले एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। लोगों ने बताया जब मामला काफी बिगड़ने लगा तो उसकी मां ने इस चीज का विरोध किया। उसके बाद उसकी भाभी ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी।

डेढ़ साल बाद हुआ खुलासा

महिला के मुताबिक, उसकी मां की मौत करीब डेढ़ साल पहले हो गई थी। लेकिन, किसी कारण वो उस वक्त नहीं पाई थी। उसकी भाभी ने फोन पर बताया था कि उनकी मां के शरीर में शुगर की मात्रा कम होने के कारण उनकी अचानक मौत हो गई है। वहीं, अब वो भारत लौटी तो इस बात का खुलासा हुआ।

भाई की हो चुकी है मौत

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके भाई की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। भाभी पति की मौत के बाद अपनी सास के साथ घर में अकेली रह रही थी। आरोप है कि इस बीच भाभी का पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से अवैध संबंध बन गया। जब सास को इस बाबत पता चला तो उसने दोनों का विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन बहू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। इसी कारण भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग