वहीं, युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रांची के कोकर स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। माह दो माह में वह घर आया करती थी। पिता नशे का आदी था। पिछले एक साल से जब भी वह घर आती थी, तो नशे में उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट भी करता। मां विरोध करती, तो उसे भी पीटता था। कई बार उसे समझाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मान रहा था। एक दिन वो ऑफिस से घर आई थी, उसी दौरान पिता नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश। उसी दौरान युवती ने अपनी मां की मदद से हथौड़े से उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसने इसे डेड बॉडी को सड़क पर लिटा दिया ताकि कोई दुर्घटना लगे। फिलहाल, पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।