10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैश वैन लूटने के आरोप में एक गिरफ्तार, पुलिस को है तीन अन्‍य की तलाश

जतिन पहले भी कपड़ों से भरी वैन की लूट के केस में भी पुलिस के हत्‍थे चढ़ चुका है। वह जमानत पर जेल से बाहर था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 26 Oct 2018, 7:18 PM IST

crime in delhi

कैश वैन लूटने के आरोप में एक गिरफ्तार, पुलिस को है तीन अन्‍य की तलाश

नई दिल्ली : राजधानी के पश्चिमी पटेल नगर इलाके में एटीएम में कैश डालने आई एक कैश वैन को लूटने की कोशिश में पुलिस ने 24 साल के जतिन वर्मा को गिरफ्तार किया है। वह रोहिणी में रहता है। जतिन के पास से पुलिस को वह मोबाइल फोन और वह शर्ट भी मिली, जिसका इस्तेमाल घटना के दौरान किया गया था। पुलिस को बतौर सबूत सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है। बता दें कि वह पहले भी दो आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका हैं। एक मामले में वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर था।

जेल में ही बनाई योजना
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से मिले तथ्‍य के आधार पर सर्विलांस लगाकर उसे गिरफ्तार किया। वह इसी साल जुलाई में पहाड़गंज थाने में दर्ज कपड़ों से भरी वैन की लूट के केस में भी सर्विलांस के जरिये पुलिस के हत्‍थे चढ़ चुका है। उस केस में वह जमानत पर जेल से बाहर था। इसी दरमियान उसने कैश वैन लूट को अंजाम देने की कोशिश की। इस कैश वैन लूट की योजना उसने जेल के भीतर ही बनाई थी। जेल में उसकी दोस्‍ती राजेश उर्फ मैडी नाम के एक शख्स से हुई थी। उसी के साथ मिलकर उसने यह योजना तैयार की थी। इस अपराध में उन दोनों के साथ उमेश और मिंटू नाम के दो और युवक भी शामिल थे। ये लोग वैन में बैठे ड्राइवर और गार्ड को गन पॉइंट पर लेकर करीब-करीब अपने मंसूबे में कामयाब हो ही गए थे कि ऐन मौके पर वैन धोखा दे गई। वह स्टार्ट ही नहीं हुई। इस वजह से उन्‍हें पैसों से भरा बॉक्स छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस इस मामले में उसके अन्‍य तीनों साथियों को तलाश रही है। यह घटना 15 अक्‍टूबर की है।

बनना चाहता था रेसलर
मध्‍य दिल्‍ली के डीसीपी एमएस रंधावा ने बताया कि जतिन ऐसा अपराधी है, जिसे किसी तरह के अपराध को अंजाम देने में डर नहीं लगता। वह 12वीं के बाद रेसलर बनना चाहता था। जब वह इस क्षेत्र में सफल नहीं हो पाया तो वह अपराध की राह पर चल निकला। इससे पहले भी वह अपने साथियों के साथ अपहरण और डकैती के तीन मामलों को अंजाम दे चुका है।