28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / दिल्ली: द्वारका इलाके के मकान में मिला पति-पत्नी के शव, मचा हड़कंप

दिल्ली: द्वारका इलाके के मकान में मिला पति-पत्नी के शव, मचा हड़कंप

दिल्ली के द्वारका इलाके के एक बंद मकान में पति-पत्नी का शव मिला इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 22 Dec 2019, 9:32 AM IST

c.png

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बंद मकान में पति-पत्नी का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार द्वारका इलाके में शनिवार को दोपहर के वक्त एक मकान में महिला-पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पति-पत्नी के बताए जा रहे हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

CAA के विरोध में फिर बोले ओवैसी— एनआरसी और एनपीआर को बताया काला कानून

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि पति-पत्नी के नाम सुदेश और स्नेहा (46) हैं। दोनों के शव द्वारका के ढिचाऊं कलां इलाके में एक कमरे में मिले। पता चला है कि सुदेश पर करीब 13 लाख रुपये का कर्ज था। इसी के चलते वह तनाव में रहता था। उसका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था।छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सुदेश और स्नेहा की शादी सन् 2002 में हुई थी। दोनों के शव मिलने से पहले की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था।

CAA के समर्थन में उतरा 1100 बुद्धिजीवियों का धड़ा, सरकार और संसद को दी बधाई

गुस्से में सुदेश ने पहले पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, उसके बाद शायद फांसी लगाकर खुद को भी खत्म कर लिया। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दंपति के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि बेटी 8वीं कक्षा की छात्रा है।