11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दाती महाराज के आश्रम पहुंचने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दाती महाराज के आश्रम पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की पुलिस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 30 Jun 2018, 4:37 PM IST

daati maharaj

dati madan

नई दिल्ली। अपनी शिष्या से रेप केस के आरोप में दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मामले की छानबीन के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दाती महाराज के पाली स्थित आश्रम पहुंच चुकी है। पलिस ने आश्रम में मौजूद लड़कियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

आश्रम की लड़कियों से पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज भी दाती महाराज के पाली स्थित आश्रम में मौजूद लड़कियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दाती महाराज के आश्रम में कुल 44 लड़कियां हैं, जिनमें 22 को कल पूछताछ की गई थी। वहीं, बाकी लड़कियों से आज पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि आश्रम में मौजूद जिन लड़कियों से पूछताछ हो रही है, ये वो ही लड़कियां है जो 7 जनवरी 2016 को राजस्थान आश्रम से दिल्ली स्थित आश्रम के लिए निकली थी और अजमेर से पीड़ित लड़की को इन लड़कियों ने साथ लिया था। गौरतलब है कि रेप पीड़ित शिष्या उस समय अजमेर से एमसीए कर रही थी। वहीं, सभी लड़कियां 9 जनवरी 2016 तक दाती महाराज के दिल्ली आश्रम में मौजूद थीं। उस दिन शनि अमावस्या थी और यही वो तारीख थी जिस दिन के लिए रेप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज ने उसके साथ रेप किया। इस खुलासे के बाद दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इसके अलावा पुलिस की टीम ने आश्रम में इससे जुड़े सभी दस्तावेज भी खंगाले हैं। फिलहाल, पूछताछ के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लड़कियों ने दाती महाराज पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस का कहना है कि कुछ लड़कियां तो पूछताछ के दौरान दाती महाराज के लिए रो भी दीं। गौरतलब है कि हाल ही में दाती महाराज की एक शिष्या ने उनपर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस दाती महाराज से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।