1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल 16 दिनों में 4,000 लोगों से पूछताछ और फिर एक टैटू से खुला लड़की की हत्या का राज

राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुए एक सनसनीखेज मामले की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। ये मामला दरियागंज का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 2:48 PM IST

Delhi daryaganj murder mystery solved with help of a tattoo

दिल्ली: हत्या कर पहचान छिपाने के लिए कुचल दिया था चेहरा, लेकिन एक टैटू ने खोल दिए सारे पत्ते

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुए एक सनसनीखेज मामले की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। ये मामला दरियागंज का है, जहां पिछले महीने एक लड़की की लाश बरामद हुई थी। मामले में जो तथ्य सामने आए है, उससे ये साबित होता है कि सोनिया नाम की उस लड़की का जान उसके ही दो दोस्तों ने मिलकर ली थी। सबसे खास बात ये है कि उन दोनों की गिरफ्तारी में जिस सबसे अहम सुराग की मदद ली गई है वो एक टैटू है।

पहचान छिपाने के लिए चेहरा पत्थरों से कुचला

आपको बता दें कि 14 मई की रात को दरियागंज के डीटीसी पार्क में एक लड़की की लाश मिली थी। उसके शव को देखकर ये साफ जाहिर हो रहा था कि उसका बेरहमी से कत्ल किया गया था। दरअसल उसकी पहचान न की जा सके इसलिए हमलावरों ने उसका चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया था, जिस कारण उसके सिर पर चोट के गहरे निशान मौजुद थे। हालांकि मौके पर शव के अलावा कोई और सबूत उपलब्ध नहीं था। पुलिस को कत्ल के तरीके से ये अंदाजा हो गया था कि कातिल कोई शातिर है।

एक टैटू बना सुराग

ऐसे में मरने वाली लड़की की पहचान करना पुलिस के लिए एक चुनौती थी। लेकिन पुलिस ने भी हार नहीं मानी और आखिरकार शव की जांच में पुलिस को वो सुराग मिल ही गया, जिससे इस केस की गुत्थी सुलझ गई। दरअसल मृतका के हाथ पर दो टैटू बने हुए थे। जिनमें से एक में हिन्दी में 'राहुल कुमार' और दूसरे में 'सोनी या सोज़ी' लिखा था। फिर एक लंबी पड़ताल और करीब 4 हजार से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता लगा कि मरने वाली लड़की का नाम सोनिया है। इस दौरान पुलिस ने रिक्शेवालों और आसपास के पब में भी मामले से जुड़ी पूछताछ की।

पकड़े गए दो आरोपी

नाम पता चलने के बाद पुलिस ने सोनिया के दोस्तों और दुश्मनों की लिस्ट तैयार की। जिसके बाद एक-एक कर सबसे पूछताछ शुरू की। इस लिस्ट में सलमान उर्फ राहुल और कालिया का नाम भी शामिल था। यहीं से पुलिस को उन पर शक हुआ क्योंकि उन दोनों के हाथ पर भी सोनिया के हाथ जैसा टैटू था। दोनों के हाथों पर SRK गुदा था, पूछताछ में दोनों ने बताया कि S से उनका मतलब सोनिया, R से राहुल और K से कालिया था। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सिर्फ शक के चलते कर दी हत्या

उनके बयान के बाद खुलासा हुआ कि दोनों लड़के सोनिया के साथ काम करते थे। ये तीनों कॉलगर्ल रैकेट से जुड़े हैं। लेकिन उन दोनों को सोनिया पर धोखा देने का शक हो गया था। कालिया ने राहुल को उकसाया था कि सोनिया के दूसरे लोगों से भी संबंध हैं। जिसके बाद ये दोनों ने 14 मई की रात को जमकर शराब पीने के बाद बहाने से सोनिया को साथ लेकर दरियागंज के डीटीसी पार्क में गए और वहीं पर उन्होंने सोनिया की निर्मम हत्या कर दी। कत्ल के दौरान मौसम बेहद खराब था। जिस कारण सीसीटीवी फुटेज से भी मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया था। फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।