यहां चौंकाने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला वीडियो आरोपी मनचलों ने नहीं, बल्कि खुद पीड़िता ने इंटरनेट पर अपलोड किया था। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे युवती के बराबर में बैठा एक शख्स उसे घूरकर अश्लील हरकतें कर रहा है। यह पूरा वीडियो चलती बस में ही बनाया गया। उधर, पीड़िता ने दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया है कि वह एक भीड़ भरी बस में सफर कर रही थी, इसी दौरान उसकी बगल में बैठा एक शख्स भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने बताया कि ऐसा शायद हर उस लड़की को झेलना पड़ता होगा, जो रोजमर्रा में बस में सफर करती हैं। इसलिए उसने खुद घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ कर दिया, ताकि महिला उत्पीड़न के मामलों की सच्चाई लोगों के सामने आ सके।