27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में पकड़ाया कोख बेचने वाला रैकेटः गरीब महिलाओं से किराए पर कोख लेकर, निसंतान दंपती से करते थे सौदा

राजधानी में पकड़ाया जुर्म का सनसनीखेज मामला, महिलाओं की कोख किराये पर लेकर फिर बेच देते थे बच्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Sep 2018, 12:08 PM IST

crime

दिल्ली में पकड़ाया कोख बेचने वाला रैकेटः गरीब महिलाओं से किराए पर कोख लेकर, निसंतान दंपती से करते थे सौदा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामले ने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल यहां कोख बेचने वाले रैकेट का पता चला है। ये खुलासा बच्चा बेचने वाले रैकेट के मामले के प्रकाश में आने के बाद हुआ है। माना जा रहा है कि यह रैकेट पिछले चार साल से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय था। इस दौरान इस रैकेट ने 30 से ज्यादा बच्चे निसंतान दंपती को बेचे हैं। हालांकि अभी तक पांच बच्चों के बारे में ही जानकारी मिली है।

राजधानी दिल्ली में युवती के साथ रेप की कोशिश, शिकायत दर्ज करने की बजाय हंसती रही पुलिस

किराए पर ली जाती थी कोख
बच्चे बेचने के लिए गैंग के सदस्य बच्चों को कहीं से चोरी नहीं करते थे, बल्कि गरीब महिलाओं की कोख किराए पर ली जाती थी। इसमें कुछ महिलाओं को सरोगेसी के जरिए बच्चे पैदा कराए जाते थे। यह बच्चे दिल्ली के अलावा दूरदराज के इलाकों में रह रहीं गरीब महिलाओं के जरिए पैदा कराकर राजधानी में बेचे जा रहे थे।

कोख खरीदने की कीमत दो से तीन लाख रुपए
इसके लिए उन महिलाओं की पूरे नौ महीने तक मेडिकली देखभाल और बाद में जब वह बच्चे को जन्म दे देती थीं। तब उन्हें दो से तीन लाख रुपये तक देकर उनसे बच्चा ले लिया जाता था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस गैंग ने कुछ महिलाओं को इसी काम के लिए हायर कर रखा था।

ऐसे हुई इस जुर्म की शुरुआत
कोख बेचने वाला ये रैकेट पिछले लंबे समय से सक्रिय था। इसकी शुरुआत रैकेट की मास्टरमाइंड महिला ने तब की जब उसे खुद बच्चा पैदा करने में दिक्कत हुई। अपने बच्चे की चाहत में वह एक आईवीएफ सेंटर के संपर्क में आईं। वहां से इनकी बच्चे की चाहत तो किसी तरह से पूरी हो गई थी लेकिन इसी चाहत ने इन्हें बच्चे बेचने के इस धंधे में उतरने का आइडिया दे दिया। फिर इसने गैंग बनाया, जिसमें 12 लोग शामिल थे। फिलहाल गैंग के तमाम 12 लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

दो IVF सेंटर भी निशाने पर
कोख को किराए पर लेने वाले इस गैंग का संपर्क दो आईवीएफ सेंटर से भी था। यहां से इन्हें निसंतान दंपती का पता मिलता था। इसके बाद इन दंपती से सौदेबाजी की जाती थी। लड़का और लड़की दोनों बच्चों की अलग-अलग कीमत तय होती थी। कीमत तय होने के बाद उनसे अडवांस टोकन मनी के रूप में कुछ रुपये लिए जाते थे। इसमें 5 से लेकर 10 लाख रुपए तक सौदा तय होता था।

अगला निशाना IVF सेंटर
गिरोह के पकड़े गए 12 सदस्यों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच के अगले निशाने पर दोनों आईवीएफ सेंटर हैं। पुलिस की माने तो जल्द ही इन दोनों सेंटर्स पर भी छापेमारी कर उन्हें पड़ा जाएगा।