Delhi Metro Supervisor Suicide: पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद दिल्ली मेट्रो के एक सुपरवाइजर ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। दिल दहलाने वाला यह मामला राजधानी दिल्ली के शहादरा इलाके की है। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस को इस मामले की सूचना फोन पर मिली। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने तीन शवों का बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार का मुखिया सुशील कुमार ( 45 वर्ष) ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। और फिर खुद फांसी पर लटककर सुसाइड कर लिया। हालांकि अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है कि सुशील ने यह कदम क्यों उठाया?