दिल्लीः बहू ने किया सास-ससुर का कत्ल! घटना के समय पति और बच्चे भी थे घर में मौजूद
नई दिल्ली। कोरोना ( Coronavirus ) की कमर तोड़ने को लागू 'बंद' के सन्नाटे में भी देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में दिन-दहाड़े वृद्ध पति-पत्नी की हत्या हो गई।
दोनो के शव घर के अंदर ही खून से लथपथ हालत में पड़े मिले हैं। पुलिस को बेटे और बहू पर हत्या का शक है।
वारदात को अंजाम दिन-दहाड़े दिया गया। जानकारी के अनुसार, बहू कविता (35) ने घर में मौजूद अपने सास-ससुर की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी। हत्या गला दबाने के बाद चाकू मारकर की गई।
दोनो शव को पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छावला पुलिस के मुताबिक दोहरे हत्याकांड के वक्त घर में राज सिंह और ओमवती का बेटा-बहू भी मौजूद थे।
ऐसे में डबल मर्डर के बारे में बेटा-बहू को कुछ पता ही नहीं चला। इस बात पर पुलिस को लीड मिल गई। डीसीपी के मुताबिक, फिलहाल कुछ साफ साफ कहना मुश्किल है।
हां, बेटा-बहू की मौजूदगी में एक ही घर के भीतर वृद्ध दंपत्ति का कत्ल होने के चलते, बेटा बहू से भी पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि है कि, जिस इलाके में कत्ल हुआ, उससे कुछ किलोमीटर के ही दायरे में कई फार्म हाउस भी हैं। इन फार्म हाउस के चलते यह इलाका अति सुरक्षित क्षेत्र भी माना जाता है।