पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित में एक की उम्र 18 व दूसरे की 22 साल है। दोनों युवक बच्चे के माता पिता के साथ निर्माणाधीन सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी मृत छात्र या उसके परिजनों से कोई दुश्मनी नहीं है। आरोपियो ने कहा कि उन्होंने तो बस वहीं किया है, जो भगवान ने करने के लिए कहा था।