इन चीजों की पुलिस को है तलाश
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हत्या के समय हांडा के पास दो चाकू थे, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही चाकू बरामद हो सका है। इसके अलावा क़त्ल के समय मेजर हांडा ने जो कपड़े पहने थे वो भी बरामद करने हैं। इतना ही नहीं, वो तौलिया भी बरामद करना है, जिससे मेजर हांडा ने अपनी गाड़ी से खून के निशान साफ किए थे। पुलिस को उसे छाते की भी तलाश है, जो शैलजा अपने साथ लेकर आई थी।