जानकारी के मुताबिक, पहला मामला पश्चिम विहार का है, जहां एक महिला को होम क्वॉरेंटाइन का आदेश दिया गया था, लेकिन जब चिकित्सा कर्मी उसके घर औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वह घर के बाहर स्थित गार्डन में घूम रही थी। इस पर चिकित्सा कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी और उस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।