इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मेट्रो ( Metro ) प्रबंधन ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद है। धारा 144 लागू कर दी गई है। पूरे इलाके में पुलिस फोर्स की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली से सटे दूसरे राज्यों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने दिल्ली के मौजपुर में 8 राउंड फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान कर ली है। आरोपी का नाम शाहरुख है और वह स्थानीय निवासी है। फिलहाल, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।